फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Asha workers demonstrated, will lay siege to six

Panipat News: आशा कर्मियों ने किया प्रदर्शन , छह से करेंगी घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Asha workers demonstrated, will lay siege to six

विज्ञापन

पानीपत। आशा कर्मी यूनियन ने सोमवार को लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस के नेता बीआर कौशिक व किसान नेता भी पहुंचे। इन्होंने आशा वर्करों को अपना समर्थन दिया। आशा वर्कर यूनियन की जिला सचिव सविता ने बताया कि वो पांच सितंबर को लघु सचिवालय में सांसद संजय भाटिया के कार्यालय का घेराव करेंगी और अपना मांग पत्र सौंपेंगी। घेराव में पानीपत अर्बन, खोतपुरा पीएचसी,ददलाना सीएचसी, काबडी पीएचसी की आशा वर्कर शामिल होंगी।

छह सितंबर को कांग्रेसी विधायक वाल्मीकि के नेतृत्व में इसराना, माडीं, नौल्था,अहर पीएचसियों की आशा कर्मी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगी। आठ सितंबर को वो राज्य सभा सांसद कृष्णलाल पंवार के कार्यालय पर प्रदर्शन कर अनाज मंडी से जुलूस निकालेंगी। इसमें मतलौडा, सींक,कवी, उरलाना व रेरकलां पीएचसी की आशा वर्कर शामिल होंगी। नौ सितंबर को वो विधायक धर्म सिंह छौक्कर के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन में बापौली, नारायणा सीएचसी व समालखा अर्बन की आशा वर्कर शामिल होंगी। 9-10 सितंबर 2023 को आशाओं की राज्यव्यापी हड़ताल की समीक्षा के लिए रोहतक में राज्य क्षेत्रीय कंवेंशन आयोजित की जाएगीद्ध जिसमें पूरे हरियाणा से प्रतिनिधि शामिल होंगी । पानीपत से भी 21 प्रतिनिधि कन्वेंशन में जाएंगी। वहां पर आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी। 11 सितंबर को लघु सचिवालय पर विशाल रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, जिला सचिव जय भगवान, आशा वर्कर्स यूनियन जिला सचिव सविता, कोषाध्यक्ष सुशीला, उप प्रधान सुमन , पिंकी व सुमन शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed