फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   As winter sets in, there's a rush for tickets to Katra.

Panipat News: सर्दी जाते ही कटरा के लिए टिकटों की मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
As winter sets in, there's a rush for tickets to Katra.
पानीपत। सर्दी कम होते ही मां वैष्णो देवी के दरबार में जाने के लिए लोगों की संख्या बढ़ गई। ऐसे में टिकटों के लिए मारामारी बढ़ गई है। यात्रियों को टिकट न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वैष्णो देवी जाने के लिए यात्रियों को तत्काल में भी कोई टिकट नहीं मिल पा रही है। ट्रेनों में सीट न होने के कारण उन्हें अपने कटरा मां वैष्णो देवी के दरबार में जाने के लिए तारीख को बदलना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें करीब एक महीने के बाद की टिकट करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पानीपत से रोजाना तीन ट्रेन सुबह और शाम को तीन ट्रेनें जाती हैं। यात्रियों को कई घंटों तक लाइन में खड़े होने के बाद भी निराश होकर लौटना पड़ रहा है। यात्री सुरेश, कर्मबीर और संजीव ने बताया कि वह परिवार सहित कटरा मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए जाना चाहते है लेकिन ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेनों में कटरा के लिए तत्काल में भी कोई टिकट नहीं मिल पा रही है। इस कारण यात्रियों को करीब एक महीने के बाद टिकटों की बुकिंग करानी पड़ रही है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से टिकटों की स्थिति में सुधार लाने की गुहार लगाई है। इससे यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed