फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aryan won the poster competition

Panipat News: पोस्टर स्पर्धा में आर्यन ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Aryan won the poster competition
राजकीय स्कूल बड़ौली में पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश देते विद्यार्थी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में ललित कला विभाग की ओर से पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर में 12वीं के आर्यन प्रथम, सावन द्वितीय और 11वीं की नेहा तृतीय रही। नारा लेखन में 10वीं का आर्यन प्रथम, नौवीं की पावनी द्वितीय और मीनाक्षी व रिया ने तृतीय स्थान पाया। वंश को सांत्वना पुरस्कार मिला।

प्राचार्य ओम सिंह राणा ने कहा कि विद्यालय जीवन में ही जो विद्यार्थी नशे के दुष्परिणाम से परिचित हो जाता है तो उसका जीवन नशे की गिरफ्त में नहीं आता। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में समाज में व्याप्त कुरीतियों के बारे में जागरूकता पैदा होती है।
विज्ञापन


ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि नशा इंसान के जीवन को बर्बाद करने के साथ-साथ परिवार को मानसिक रूप से तोड़ने का काम करता है। इसलिए आज के समय में जागरूकता ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा समाज और युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया जा सकता है। इस अवसर पर हिंदी प्राध्यापक रविंद्र सिंह, प्रदीप मलिक, सुनील कुमार और बलविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed