फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrival of paddy has started in Samalkha Mandi, 180 quintals have arrived so far

Panipat News: समालखा मंडी में धान की आवक शुरू, अब तक 180 क्विंटल पहुंचा

Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy has started in Samalkha Mandi, 180 quintals have arrived so far
मंडी में सुखने के लिए धान को फैलाते मजदूर। संवाद
समालखा। धान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी। अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। बुधवार को 1509 किस्म की धान की 180 क्विंटल आवक हुई। धान का न्यूनतम भाव तीन हजार रुपये तो उच्चतम भाव 3150 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। मंडी सुपरवाइजर संदीप सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष से 500 रुपये अधिक दाम पर धान बिका है। धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू होनी है। जिसमें मोटे अनाज की खरीदारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। किसान राममेहर, संदीप व कुलदीप सिंह के अनुसार धान की पैदावार 20 क्विंटल प्रति एकड़ से अधिक है। पैदावार के हिसाब से किसानों को एक एकड़ की फसल का 60 से 63 हजार रुपये मूल्य मिल रहा है। जबकि करीब 25 हजार रुपये प्रति एकड़ लागत आई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed