{"_id":"60d783e68ebc3e341779cd9f","slug":"arrest-panipat-crime-panipat-news-remadecivir-injections-police-panipat-news-knl745065193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाला मुख्य सप्लायर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाला मुख्य सप्लायर काबू
विज्ञापन
पानीपत। हैदराबादी अस्पताल के मेडिकल स्टोर संचालक प्रदीप को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन देने वाले मुख्य सप्लायर मोहम्मद सहवार निवासी खुडडा जिला मुजफ्फरनगर, यूपी को सीआईए-3 प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपी सप्लायर को पंजाब की रोपड़ जेल से लाया गया। आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह 22 रुपये में काला आम्ब स्थित एक फैक्टरी से खरीदकर लाया था, जो एंटी-बॉयोटिक दवाई है। वह उसे अन्य सप्लायर को करीब 4500 रुपये बेच देता था। जो आगे उन्हें 15 से 35 हजार रुपये तक बेचते थे। आरोपी ने बताया कि वह पानीपत के अलावा रेवाड़ी, उत्तराखंड, हरिद्वार और पंजाब के कई जिलों में नकली रेमडेसिविर की सप्लाई करता था। गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि 3 मई को सेक्टर 13-17 कट से गौरव जैन निवासी सेक्टर 13-17 पानीपत को नकली रेमडेसिविर एंटी वायरल इंजेक्शन की कालाबजारी करते चार इंजेक्शन सहित गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ थाना सेक्टर 13-17 में ड्रग और कॉस्मेटिक एक्ट आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की। उसने बताया था कि वह इन इंजेक्शनों को वह बीएएमएस डॉ. योगेश से लेकर आया था। उसको एक इंजेक्शन पर दो हजार रुपये कमीशन मिलना था। डॉ. योगेश बरसत रोड पर एक गोशाला में डिस्पेंसरी पर नौकरी करता है।
सीआईए-3 पुलिस टीम ने दबिश देते हुए आरोपी डॉ योगेश को बरसत रोड से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इंजेक्शन को दिलबाग निवासी सेक्टर-6 पानीपत से खरीद कर लाया था। दिलबाग खन्ना रोड पर दवाइयों का होलसेल का स्टोर चलाता है। आरोपी दिलबाग को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्रदीप से इंजेक्शन खरीद कर लाया था। वहीं आरोपी प्रदीप को पहले ही जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ था। आरोपी प्रदीप सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल में दवाइयों का मेडिकल स्टोर चलाता था। आरोपी प्रदीप से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया था कि मोहम्मद सहवार उसे रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई देता था।
विज्ञापन
आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर सीआईए- 3 की टीम दे रही थी दबिश
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि मोहम्मद सहवार को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए-3 पुलिस टीम आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही थी। वह पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था। बीतें दिनों उसे पंजाब में रोपड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीआईए-3 पुलिस ने उसे पंजाब की रोपड जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहनता से पूछताछ करने के लिए न्यायालय में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
10 हजार से ज्यादा बेच चुका इंजेक्शन
सीआईए प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि मोहम्मद सहवार रेवाड़ी, उत्तराखंड, हरिद्वार और पंजाब में उपरोक्त नकली इंजेक्शन की कालाबाजारी करता था। वह अब तक 10 हजार से ज्यादा इंजेक्शन 4500 रुपये कीमत के हिसाब से बेच चुुका है। जिनमें उसने चार हजार इंजेक्शन पानीपत हैदराबादी अस्पताल में मेडिकल स्टोर संचालक आरोपी प्रदीप को दिए थे।