फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arbitrariness has negative effects: Upendra

मनमानी के पड़ते हैं नकारात्मक प्रभाव : उपेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness has negative effects: Upendra
प्रवचन करते जैन मुनि उपेंद्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। उपेंद्र मुनि महाराज ने कहा कि स्वच्छंदता के कड़वे फल का अर्थ है अनुशासनहीन या अनियंत्रित व्यवहार करने के बाद मिलने वाले दुखद या बुरे परिणाम। जब कोई व्यक्ति बिना किसी नियम या रोक-टोक के मनमानी करता है तो उसके नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। जैसे समाज से अलगाव, रिश्तों में दरार, आर्थिक समस्याएं या कानूनी परेशानी। ये परिणाम कड़वे फल के समान होते हैं। उन्होंने ये प्रवचन सोमवार को समालखा नई अनाज मंडी स्थित जैन स्थानक में कहे।

उन्होंने कहा कि ये सब शुरुआत में भले ही स्वादिष्ट लगे पर अंत में कष्ट देते हैं। बिना सोचे-समझे और स्वच्छंदता से किए गए व्यवहार से परिवार और दोस्तों से संबंध खराब हो सकते हैं। समाज के नियमों का उल्लंघन करने पर व्यक्ति अकेला रह जाता है। पैसों के गलत या गैर-जिम्मेदाराना इस्तेमाल से आर्थिक तंगी आ सकती है। काम में लापरवाही या गलत फैसले लेने से नौकरी जाने या तरक्की रुकने का खतरा रहता है। गलत फैसलों या परिणामों से चिंता और तनाव बढ़ सकता है। अनियंत्रित इच्छाओं के कारण व्यक्ति गलत आदतों (जैसे नशा) का शिकार हो सकता है, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed