फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   AQI in red zone, schools closed till class 12th

Panipat News: रेड जोन में एक्यूआई, 12वीं तक स्कूलों की भी छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
AQI in red zone, schools closed till class 12th

विज्ञापन
पानीपत। पर्यावरण प्रदूषण लगातार रेड जोन में है। बुधवार को जिले का एक्यूआई 322 रहा। हालांकि यह मंगलवार के एक्यूआई से कुछ कम रहा। इन सबके बीच लोगों को सांस लेने में लगातार दिक्कत आती रही और धुएं के चलते आंखों में जलन रही। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने 12वीं कक्षा तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।
प्रशासन ने दिवाली के सीजन में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने के खतरे को देखते हुए दिवाली के बाद 13 अक्टूबर तक की घुट्टी घोषित की हैं। प्रशासन ने एक दिन पहले मंगलवार को ही जिले में पांचवीं कक्षा तक की छुट्टी घोषित की थी। हालांकि जिले के काफी प्राइवेट स्कूलों में डीसी के आदेशों को धता बताकर बुधवार को पूरा दिन पढ़ाई चली। प्रशासन ने इन सबको देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्ताई बरतने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को जारी निर्देश में कहा कि एयर क्वालिटी इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी होने से ग्रैप-4 की स्थिति आ गई है। अत्यंत गंभीर श्रेणी की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव का अंदेशा बना हुआ हैं। इन सबको देखते हुए 12वीं कक्षा तक के स्कूलों के अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। ये आदेश वीरवार से लागू होंगे। यह आदेश जिला के सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं में आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य बंद हों बौर अधिकृत इंधन ही प्रयोग में लाएं
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सभी औद्योगिक संस्थानों में अवैध रूप से इंधन नहीं जताया जाएं। यहां अधिकृत इंधन का ही उपयोग किया जाएं। इसके साथ जिला में सभी प्रकार निर्माण कार्य बंद किए जाएं। सरकारी भवनों के निर्माण कार्य भी वर्तमान में आगामी आदेशों तक बंद किए गए हैं। उन्होंने लोगों से खुले में कूड़ा करकट न जलाने की अपील की है। इन सबके बीच प्राइवेट सेक्टर में निर्माण कार्य लगातार जारी हैं।


ये लापरवाही बड़ी भारी :
मित्तल मॉल के पास कूड़े के ढेर में लगाई आग, निगम टीम ने बुझाई
वार्ड 18 के बाद अब वार्ड नंबर वार्ड 14 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 25 वाले एरिया में कूड़े में आग लगाने का मामला सामने आया है। सेक्टर 25 स्थित मित्तल मेगा मॉल के पास एचएसवीपी की खाली जमीन पर किसी ने कूड़े में आग लगा दी। इसकी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। इसकी सूचना मिलते ही निगम टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। निगम सफाई निरीक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि आग लगाने वाले की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मामला बुधवार शाम का है। सूचना मिलते ही आग को बुझा दिया गया है। वहीं, आग लगाने वाले की पहचान की जा रही है। अगर कोई कूड़े के ढेर में आग लगाता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed