{"_id":"68c07f45a1e5abd9910ebc61","slug":"apply-for-gopal-ratna-award-by-15th-panipat-news-c-244-1-pnp1011-143428-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए 15 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए 15 तक करें आवेदन
Wed, 10 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल एचटीटीपीएस://अवार्डसडॉटजीओवीडॉटइन के माध्यम से राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। पशुपालक 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने बताया कि मंत्रालय किसानों को स्थायी आजीविका देने और पशुपालन क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। भारत की स्वदेशी गोजातीय नस्लों के संरक्षण और विकास के लिए दिसंबर 2014 में राष्ट्रीय गोकुल मिशन आरजीएम की शुरुआत की गई थी। इसी के अंतर्गत किसानों, डेयरी सहकारी समितियों/एफपीओ और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों (एआईटी) को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह पुरस्कार दिए जाते हैं। राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। पंजीकृत स्वदेशी गाय व मुर्रा भैंस पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति डीसीएस/दूध उत्पादक कंपनी (मपीसी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन एफपीओ और सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन। पहली दो श्रेणियों में विजेताओं को योग्यता प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार में प्रथम स्थान पर पांच लाख, द्वितीय पर तीन लाख व तृतीय पर दो लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि एआईटी श्रेणी में प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न शामिल हैं। ये पुरस्कार राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर को प्रदान किए जाएंगे। पात्रता मानदंड और नामांकन की पूरी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन