फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Application process for admission in postgraduate course started, portal opened

Panipat News: स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, खोला पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Application process for admission in postgraduate course started, portal opened
पानीपत। जिले के कॉलेजों में स्नातक के साथ स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के 10 स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 2310 सीटों पर दाखिला किया जाना है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन करने के लिए दाखिला पोर्टल खोल दिया है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया कम तक चलेगी, मेरिट लिस्ट कब आएगी, दाखिले के कितने चरण होंगे, इसे लेकर अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ विद्यार्थियों को दाखिला शेड्यूल का इंतजार है। निदेशालय की ओर से जल्द ही पोर्टल पर दाखिला शेड्यूल जारी करने की संभावना है।
विज्ञापन



आवेदन के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जरूरी
कॉलेजों की ओर से स्नातकोत्तर की सीटों, पाठ्यक्रम और फिर का विवरण स्नातक की दाखिला प्रक्रिया के दौरान ही पोर्टल पर दर्ज किया गया था। विद्यार्थियों को आवेदन के लिए ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर की जरूरत है। भविष्य में इन्हें बदला नहीं जा सकेगा। विद्यार्थी 100 रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण करवा सकते हैं। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से ही ओटीपी मिलेगी।
विज्ञापन



10 पीजी कॉलेजों में 2310 सीटों पर होगा दाखिला
जिले में 10 स्नातकोत्तर कॉलेज हैं जहां 2310 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा। रोजाना आवेदन फार्म भरा जा सकेगा और अंतिम तिथि की शाम तक ओटीपी के माध्यम से विद्यार्थी फार्म में जरूरी संशोधन भी कर सकेंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी और मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉलेज अनुसार सीटों की संख्या-
कॉलेज पाठ्यक्रम सीटें
आर्य आदर्श कन्या महाविद्यालय मडलौडा - 07 360
आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत - 05 330
चौ. देवीलाल मेमोरियल कन्या महाविद्यालय- 02 80
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय इसराना - 03 120
देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत - 05 270
राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा - 04 160
गीता डिग्री कॉलेज, शेरा - 05 210
आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत- 06 260
एसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत- 09 460
वैश कन्या महाविद्यालय समालखा- 02 60
कुल सीटें 2310


वर्जन-
काॅलेजों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि दाखिले का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। दाखिला शेड्यूल शीघ्र जारी होने की संभावना है।
- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed