फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ansal Dheer gets spoiled due to power crisis, due to bad night

बिजली संकट से जूझ रहे अंसल वासी, जाग कर गुजारनी पड़ रही रात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Ansal Dheer gets spoiled due to power crisis, due to bad night
अंसल की दोनों आरडब्ल्यूए के सदस्य समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। अंसल टाउनशिप पिछले 10 दिनों से बिजली सप्लाई के बुरे दौर से गुजर रही है। दिन में भी लंबे-लंबे बिजली के कट लगते हैं और लोगों को रातें जाग कर गुजारनी पड़ती हैं। इसे लेकर रविवार को शिवम वेलफेयर सोसाइटी और अंसल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें दोनों आरडब्ल्यू के प्रधान रमेश मालिक और प्रद्युम्न सिंह समेत समस्त कार्यकारिणी ने भाग लिया और अंसल टाउनशिप से संबंधित समस्याओं पर विचार करते हुए कुछ निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

अंसल निवासियों ने बताया कि बिजली के ऐसे हालात के लिए अंसल मैनेजमेंट जिम्मेदार है। आज से 8-10 साल पहले जब अंसल में 400-500 घर थे, तब भी बिजली का इन्फ्रास्ट्रक्चर वही था, जो आज तीन हजार से ऊपर घर होने पर है। अंसल में 11 केवी का सिंगल फीडर है, जो मौजूदा स्थिति में लोड लेने में सक्षम नहीं है। सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए अंसल मैनेजमेंट को चाहिए था कि या तो आज से चार वर्ष पहले ही 11 केवी का दूसरा फीडर लेना चाहिए था या 33 केवी सब स्टेशन अब तक बन जाना चाहिए था लेकिन अंसल मैनेजमेंट ने कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने आरोप लगाया लेकिन बिजली के हालात तो नहीं सुधरे, इसके बदले कुछ लोगों पर एफआईआर तक दर्ज करवा दी गई।
विज्ञापन

एक करोड़ चाहिए बीजी, रिफंडेबल सिक्योरिटी का पता नहीं
अंसल निवासियों के मुताबिक मैनेजमेंट कहता है कि नया 11 केवी फीडर लेने के लिए उसके पास एक करोड़ रुपये की बैंग गारंटी, जो उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को देनी है, उसका पैसा नहीं हैं। यह पैसा रेजिडेंट्स से वसूलने की तैयारी की जा रही है। बिजली बिल में पांच हजार से लेकर आठ हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। यह निवासियों के साथ ब्लैकमेलिंग हो रही है। यहां यह बताना जरूरी है कि अंसल मैनेजमेंट हर निवासी से 40 हजार रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी के रूप में लेती है जो करीब 14 करोड़ बनती है। मगर इस रिफंडेबल सिक्योरिटी कोई अता पता नहीं है। क्योंकि कंपनी ने हर स्तर पर अंसल निवासियों से धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ये लिए निर्णय...
अब निर्णय लिया गया कि कोई भी अंसल निवासी बैंग गारंटी के लिए पैसे नहीं देगा। यह अंसल मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है कि अपने निवासियों को हर सुविधा दे, क्योंकि इसके लिए हर रेजिडेंट से 1000-1200 रुपये महीना लिया जा रहा है। सफाई, सुरक्षा और सीवर सिस्टम का बुरा हाल है। इसके अलावा अंसल निवासियों की समस्याएं सुलझाने के लिए दोनों आरडब्लयूए मिल कर काम करेंगी। चाहे 11 केवी फीडर हो या 33 केवी का सब स्टेशन का मामला हो। बैठक में राज शर्मा, जय पाल सरोहा, एसके बंसल, बृजेश गुलिया, सुभाष सिंगला, बृज मोहन शर्मा, सूरज मल जागलान, संजय गुप्ता, पुरषोत्तम सिंगला, राम निवास जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed