फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Angry villagers locked the school due to transfer of teachers

पानीपत: टीचरों के तबादले से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers locked the school due to transfer of teachers
अध्यापक नहीं होने से स्कूल में ताला लगाकर प्रदर्शन करते अभिभावक और बच्चे - फोटो : Panipat
इसराना। शिक्षा विभाग की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में मंगलवार को छिछड़ाना गांव में गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया। स्कूलों में कई टीचरों के पद समाप्त होने से अभिभावकों में रोष है। इसराना ब्लॉक के गांव छिछड़ाना के राजकीय हाईस्कूल में ग्रामीणों ने दो घंटे तक स्कूल को बंद रखा। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन से चार दिन में समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद अभिभावक शांत हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों और अभिभावकों ने बीईओ को ज्ञापन सौंप चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। अभिवावकों ने कहा कि चार दिनों तक स्कूल खुला रहेगा और बच्चे आएंगे, लेकिन सभी अभिभावक स्कूल गेट पर धरना देते रहेंगे। चार दिन बाद समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। ग्रामीण एवं अभिभावक एडवोकेट संदीप रोड़, ईश्वर सिंह, मुकेश, रोशन लाल, अमन, बिमला, सुनीता रानी, मीनू, राज सिंह, सुभाष और शंकुतला ने बताया कि राजकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 181 है। सभी टीचरों का तबादला कर दिया गया है। कुछ के पद समाप्त कर दिए गए हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि स्कूल से ट्रांसफर किए गए सभी टीचरों को वापस लिया जाए। साथ ही कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। बीईओ कृष्ण कुमार ने बताया कि अभिभावकों ने ज्ञापन दिया है। स्कूल में टीचरों की कमी की समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। जिस स्कूल में ज्यादा शिक्षक होंगे, वहां से टीचरों को लाया जाएगा। बच्चों की शिक्षा किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed