{"_id":"62211f6aba64330d425de377","slug":"anganwadi-workers-formed-a-human-chain-on-stopping-panipat-news-knl1007596171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोकने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बनाई मानव शृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोकने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बनाई मानव शृंखला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। चंडीगढ़ जा रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स को रोकने का प्रयास वीरवार को विफल रहा। टोल के पास एनएच-44 पर वे मानव शृंखला बनाकर खड़ी हो गईं। इसके साथ ही कहा कि अब चाहे लट्ठ बरसा लो या चंडीगढ़ जाने दो। इसके बाद पुलिस बल पीछे हट गया और आंगनबाड़ी 10 बसों में सवार होकर चंडीगढ़ रवाना हो गईं।
आंगनबाड़ी वर्करों ने एक सप्ताह पहले चंडीगढ़ में धरना-प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। इसके तहत सुबह आठ बजे ही सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर बसों में सवार होकर चंडीगढ़ रवाना हुईं। करीब पांच बसों के गुजर जाने के बाद सुबह नौ बजे पुलिस बल पानीपत टोल पर तैनात हो गया। उन्होंने पानीपत, सोनीपत, नरेला और गन्नोर की आंगनबाड़ी वर्करों को रोकने की कोशिश की। तब उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि उन्हें रोका गया तो पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी यहीं आकर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि चाहे तो बल प्रयोग कर रोक लो और प्रदर्शन को तैयार रहो या उन्हें जाने दो।
आंगनबाड़ी वर्करों ने बताया कि उन्हें अंबाला में रोका गया था। इस पर उन्होंने वहीं पर धरना प्रदर्शन किया और चंडीगढ़ पहुंची। वहां पर भी जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पुलिस की इस कार्रवाई की सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सीटू जिला कमेटी पानीपत कठोर शब्दों में निंदा की। आंगनबाड़ी वर्करों की मांग है कि सन 2018 में किया गया समझौता लागू किया जाए।