फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   An example of environmental protection has been set by making organic manure

जैविक खाद बना पेश की पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
An example of environmental protection has been set by making organic manure
इसराना। राजकीय महाविद्यालय इसराना में तैयार जैविक खाद केंद्र दिखाते प्रो दलजीत कुमार व अन्य। - फोटो : Panipat
राजकीय महाविद्यालय इसराना के प्रो. दलजीत कुमार ने शिक्षण कार्य के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयोग कर मिसाल पेश की है। उन्होंने महाविद्यालय में जैविक खाद केंद्र तैयार किया है। उनके द्वारा तैयार जैविक खाद और नर्सरी के पौधे क्षेत्र के बाहर दूसरे स्कूलों एवं कालेजों में लगाए जा रहे हैं। जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिल रहा है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय इसराना के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजपाल कौशिक ने बताया कि महाविद्यालय के इको क्लब एवं लॉन रख रखाव कमेटी के प्रभारी दलजीत कुमार ने 30 फीट लंबा 10 फीट चौड़ा एवं 11 फीट गहरा गड्ढा तैयार कराया था। गड्ढे में महाविद्यालय के पेड़ पौधों के पत्ते, घास एवं टहनियों को काट कर डालना शुरू किया। समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों की मदद से यहां जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। करीब 10 माह की मेहनत के बाद महाविद्यालय में जैविक खाद बनकर तैयार हुई। उसके साथ ही महाविद्यालय में बरसात के दौरान पेड़ों के नीचे उगे हुए पौधों को निकाल कर एक नर्सरी तैयार की। इस नर्सरी में करीब एक हजार पौधे तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रो. दलजीत कुमार ने बताया कि राजकीय कालेज बड़ौता में 51 पौधे और परढाना रोड पर 21 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने इस काम में सहयोग करने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप कंधवाल एवं स्टाफ सदस्य साहिल सभरवाल, जयवीर एवं राजेंद्र माली का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दान दी जाएगी जैविक खाद
राजकीय महाविद्यालय इसराना में तैयार जैविक खाद को दूसरे महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में दान करने की योजना बनाई गई है। ताकि दूसरे महाविद्यालयों से निकलने वाले वेस्ट को जलाने की बजाए उसका प्रयोग जैविक खाद्य बनाने में किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed