{"_id":"6a2c78f9f516b4356501faeb","slug":"an-agent-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158813-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उरलाना खुर्द के युवक को विदेश भेजने के नाम पर कैथल के एजेंट ने ठगे आठ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उरलाना खुर्द के युवक को विदेश भेजने के नाम पर कैथल के एजेंट ने ठगे आठ लाख
Sat, 13 Jun 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा (पानीपत)। उरलाना खुर्द गांव के सुखदेव से विदेश भेजने के नाम पर कैथल के एक एजेंट ने आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी एजेंट ने इटली भेजने की बजाय आर्मेनिया देश भेज दिया। उनको यहां से वापस आना पड़ा। एजेंट अब पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मतलौडा थाना पुलिस ने इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उरलाना खुर्द निवासी सुखदेव ने एडीजीपी करनाल को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात गांव के संदीप के माध्यम से कैथल के बरसाना गांव निवासी सुनील से हुई थी, जो वर्तमान में करनाल में रहता है। सुनील ने उसे इटली भेजने और वहां नौकरी दिलाने का भरोसा दिया तथा इसके लिए लाखों रुपये खर्च होने की बात कही।
शिकायत के अनुसार, सुखदेव ने 18 सितंबर 2024 को सुनील के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 22 सितंबर को करनाल में 1.50 लाख रुपये नकद दिए। अक्तूबर और नवंबर 2024 में कई बार ऑनलाइन और नकद भुगतान किया गया। इसके अलावा संदीप के खाते में भी विभिन्न किश्तों में रकम ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन
फर्जी वीजा भेजकर किया गुमराह
सुखदेव ने बताया कि 15 नवंबर 2024 को उसे जयपुर से हवाई मार्ग से आर्मेनिया भेज दिया गया, जहां वह अपने दोस्त विक्की के पास रुका। जब उसने इटली भेजने के बारे में पूछा तो आरोपी ने व्हाट्सएप पर कथित वीजा भेजकर जल्द फ्लाइट होने का भरोसा दिया और शेष रकम जमा कराने को कहा।
पीड़ित के अनुसार, उसके पिता जोगिंद्र ने ब्याज पर तीन लाख रुपये उधार लेकर 10 दिसंबर 2024 को सुनील को उसके घर पर दिए। इसके बाद जनवरी 2025 में भी सुनील के कहने पर आर्मेनिया से विभिन्न खातों में कई बार पैसे ट्रांसफर किए गए। बावजूद इसके इटली भेजने की कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।
कुछ समय बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। जब विक्की के माध्यम से संपर्क किया गया तो पता चला कि इटली का कोई वैध वीजा नहीं लगा है। इसके बाद विक्की ने 35 हजार रुपये खर्च कर 21 फरवरी 2025 को सुखदेव की भारत वापसी की व्यवस्था कराई।
पैसे लौटाने से किया इन्कार
भारत लौटने के बाद सुखदेव ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि सुनील ने 27 फरवरी 2026 को 70 हजार रुपये और 5 मार्च 2026 को 21 हजार रुपये लौटाए, लेकिन बाकी राशि देने से मना कर दिया। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना मतलौडा प्रभारी राजेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पूछताछ के लिए शामिल किया जाएगा।