फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amrut scheme became a canker for 60 thousand people of 12 colonies of three wards

तीन वार्डों की 12 कॉलोनियों के 60 हजार लोगों के लिए नासूर बनी अमरूत योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Amrut scheme became a canker for 60 thousand people of 12 colonies of three wards
पानीपत। लोगों को सीवर और पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने वाली करीब 350 करोड़ की अमरूत योजना अब लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है। हालात ये हैं कि वार्ड नंबर 1, 4 और 5 की 12 कॉलोनियों को आपस में जोड़ने वाली भावना चौक से लेकर हरिसिंह चौक तक की सड़क पिछले कई महीने से उखड़ी पड़ी है, जो अब कीचड़ का तालाब बन चुकी है। इसके अलावा इन वार्डों की करीब 20 से ज्यादा गलियों को कई साल पहले सीवर और पानी की पाइपलाइन के नाम पर उखाड़ा गया था, जो आज तक दोबारा नहीं बनी है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को अपने घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। इसके विरोध में सोमवार को वार्ड नंबर 1, 4 और 5 के लोगों ने ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स निगम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन तक किया। लोगों ने अपनी समस्याओं को बखान करते हुए निगम के खिलाफ नारे तक लगाए। परेशान लोगों ने अधिकारियों को आमरण अनशन तक चेतावनी तक दे डाली।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो काम अमरूत योजना के तहत किया जा रहा है, वे निम्न स्तर का है। इसकी जांच करवानी चाहिए। इस पर निगम अधिकारियों ने तुरंत मौके का दौरा तक किया। अधिकारी बोले कि काम बिल्कुल सही चल रहा है। कोई ज्यादा बड़ी परेशानी नहीं है। स्थानीय लोगों की जो छोटी मोटी समस्याएं थी उनको ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले स्थानीय लोग और अधिकारी
लोगों की लिए आफत
कॉलोनी की तकरीबन सभी सड़कों को उखाड़ा गया है। एक सड़क कई कई बार उखाड़ दी जाती है। सबसे मेन रोड भी खस्ताहाल है। लोगों के लिए पैदल चलने तक का रास्ता नहीं है। मजबूरन लोग धरना देने को मजबूर हैं। - राजबीर बिंदल
सालों से बरकार समस्या
भावना चौक से लेकर हरिसिंह चौक तक का रास्ता कई महीनों से उखाड़ा गया है। इस पर कीचड़ भरा हुआ है। लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। इसे लेकर लोग प्रदर्शन करने का आतुर हैं। -विनोद मास्टर
रिश्तेदार तक नहीं आते
सभी कॉलोनियों में हालात इतने खराब हैं कि आसपास के लोग तो दूर की बात किसी का कोई रिश्तेदार तक इन कॉलोनियों में आने से कतराता है। सालों से ये समस्या बरकार है, लोग इससे काफी ज्यादा परेशान हैं। -नरेंद्र सिंह पंवार
आमरण अनशन की चेतावनी
निगम की अमरूत योजना लोगों के लिए नासूर बन चुकी है। अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोगों के साथ निगम कार्यालय के सामने आमरण अनशन तक किया जाएगा। -जय कुमार बिंदल

सही चल रहा काम
मौके पर जाकर काम का निरीक्षण किया गया था। ये काम सही चल रहा है, कोई बड़ी परेशानी नहीं है। लोगों की जो छोटी मोटी समस्याएं थीं, उनको दुरुस्त करवाया जा रहा है। -प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed