फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amritsar Special fare arrived 10 hours late

Panipat News: अमृतसर स्पेशल फेयर आई पौंने दस घंटे लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Amritsar Special fare arrived 10 hours late
पानीपत। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। स्टेशन पर ट्रेनें आए दिन कई-कई घंटों की देरी से आ रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का लंबा समय खराब होने और अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचने के कारण यात्री स्टेशन पर मायूस नजर आए।
विज्ञापन

वीरवार को अमृतसर स्पेशल फेयर सुपरफास्ट स्पेशल समेत 23 ट्रेनें देरी से आई। यात्री खुशी और विनय ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में काफी समय हो गया है। उनकी ट्रेन स्टेशन पर सवा दो घंटे की देरी से आ रही है। इतनी देर तक इंतजार करना आसान नहीं है। ट्रेन देरी के कारण यात्री गंतव्य पर देरी से पहुंचेंगे तो परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके और समय भी खराब न हो।
विज्ञापन

ये ट्रेनें आई देरी से : अमृतसर स्पेशल फेयर सुपरफास्ट स्पेशल पौने दस घंटे, नेताजी एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे और शान ए पंजाब साढ़े पांच घंटे की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस 2:20 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 40 मिनट और कालका शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता जयंती एक्सप्रेस एक घंटा, गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा एक घंटा और आम्रपाली एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली पानीपत एमईएमयू एक घंटा और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू एक घंटा लेट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed