फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegation: Suicide note written forcibly, husband ran away by hanging

आरोप : जबरन लिखवाया सुसाइड नोट, फंदे पर लटकाकर भागा पति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Suicide note written forcibly, husband ran away by hanging
पानीपत। पीड़ित ममता का पती आरोपी नीरज। - फोटो : Panipat
पानीपत। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पति ने पत्नी को पहले नशे की गोलियां खिलाई और फिर उससे सुसाइड नोट लिखवाया। इसके बाद पति ने उसे फंदे पर लटकाया और फरार हो गया। मां को लटका देख बेटी ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने आकर महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया। घटना 26 नवंबर की है। विवाहिता 15 दिन तक वेंटिलेटर पर रही और अब उसने इस संबंध में आरोपी पति और उसके भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 11-12 स्थित एनएचबीसी निवासी ममता चौहान ने बताया कि पहले पति से तलाक के बाद उसने 2013 में विकास नगर निवासी नीरज से प्रेम विवाह किया था। पहले पति के 13 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी है। दोनों बच्चों को पहले नीरज ने अपना लिया था लेकिन बाद में वह अपने भाइयों को बहकावे में आ गया। फिर उनके कहने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है जबकि पति बनिया बिरादरी का है। आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिनों बाद पति और उसके भाइयों ने मिलकर उसे जातिसूचक शब्द कहे। पति उसे किराये के कमरे में ले जाकर रखने लगा, लेकिन वहां पर भी नीरज के भाई विकास और राजेश ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीरज 26 नवंबर को घर पर आया। पहले उसे पानी में घोल कर नशीली दवाई पिला दी। फिर जबरदस्ती सुसाइड नोट लिखवाया कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मेरे बच्चों का ख्याल रखा। नोट लिखवाने के बाद पति ने उसके गले में फंदा डाला और उसे जान से मारने की नीयत से उसे पंखे पर फंदे से लटका दिया और फरार हो गया। बेटी ने मुझे देखा तो शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की शिकायत पति नीरज, उसके भाई राकेश और विकास के खिलाफ धारा 307, 313,328,323 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी

पानीपत। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित ममता।

पानीपत। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित ममता।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed