फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Alert at Railway Station

स्पेशल कमांडो फोर्स के साथ जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 19 Jul 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Alert at Railway Station
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर लोगों के सामान की चेकिंग करती जीआरपीएफ पुलिस । - फोटो : panipat
जीआरपी पुलिस ने वीरवार को रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसमें स्टेशन पर बैठे यात्रियों के साथ रेल यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की गई। इसके लिए जीआरपी ने अंबाला से स्पेशल कमांडो भी बुलाए थे। इस चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का प्रबंध करने के साथ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देना रहा।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया शिव कांवड़ मेले तक स्टेशन पर यात्रियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं कांवड़ियों पर भी ट्रेनों में बरछी, लाठी, डंडा, भाला लेकर चलने वालों के साथ नशेड़ियों पर भी पाबंदी रहेगी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोगों को चेताया भी कि अगर स्टेशन परिसर या ट्रेन में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पाया जाता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभियान के दौरान जीआरपी नेे हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों के साथ स्टेशन परिसर के अंदर-बाहर भी चेंकिग की। जीआरपी ने स्टेशन परिसर, टिकट बुंकिग के अलावा प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामान की भी जांच की। पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने के बारे में जागरूक कर उन्हें हेल्प लाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी। जीआरपी ने यात्रियों को बताया कि यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से कोई भी खाने पीने की चीजें न लें, जिससे कि लूटपाट करने वाले आपको शिकार बना सकते हैं। स्टेशन परिसर के अंदर कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर दें। जीआरपी थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की यात्रा को लेकर खास ध्यान रखा जाएगा। इसके चलते हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों को चेंकिग की गई है। कांवड़ मेले को लेकर जीआरपी पुलिस सतर्क है। रात के समय भी ट्रेनों में पुलिस को गश्त को बढ़ाया गया है। अंबाला से स्पेशल कंमाडो टीम में एसआई नरेन्द्र, कर्मबीर, रोहतास, सिपाही धर्मबीर, सोनू, जयबीर और जीआरपी से थाना प्रभारी समेत हेड कांस्टेबल प्रमिंद्र सिंह, एसपीओ भीम सिंह, महेंद्र सिंह व विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed