पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सोमवार को बी वाकॅ फैशन डिजाइनिंग के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किए। जिसमें आर्य कॉलेज के छात्र आकाश ने 723 अंक लेकर केयूके की मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया। आकाश के साथ महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने भी मेरिट सूची में स्थान बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि परीक्षा परिणाम में आर्य कॉलेज की सिमरन मेहता ने 706 अंक लेकर दूसरा स्थान व छात्रा पारुल ने 687 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है कि हमारे विद्यार्थी केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं सांस्कृतिक और खेलकूद की गतिविधियों में भी कॉलेज का नाम केवल हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में रोशन कर रहे हैं। होम साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.संतोष टिक्कू को भी शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी गई। इस मौके पर आर्य कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान सुरेंदर सिंगला, उप प्राचार्य डॉ.संतोष टिक्कू, डॉ. रामनिवास, डॉ.सतबीर सिंह, डॉ.विजय सिंह आदि मौजूद रहे।