फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ahsan's first wife and son also arrested for three murders, Panipat

तीन हत्याओं के आरोपी अहसान की पहली पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ahsan's first wife and son also arrested for three murders, Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शिव नगर में तीन हत्या कर शव को घर में ही दफनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी अहसान की पहली पत्नी नूरजहां और बेटे शाकिर निवासी गांव जग्गाहेडी, जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार है। अहसान ने पहली पत्नी और बेटे से हत्या का जिक्र किया और लालच दिया कि वह दूसरी पत्नी से मिले पैसे से उनके लिए प्लाट खरीदेगा। इसके अलावा घर का सामान भी उन्हीं को दे देगा। अहसान ने कहा कि इस बारे में किसी से जिक्र नहीं करना। पुलिस ने मृतक नाजनीन का समान फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी, गद्दे, ट्राली बैग बरामद किए। पत्नी नूरजहां और बेटे शाकिर को अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अहसान की पहली पत्नी नूरजहां ने बताया कि वह जनवरी 2017 में बेटे शाकिर के साथ पानीपत एक शादी में आई थी। शादी समारोह के बाद वह शिव नगर गई तो उसे अहसान की दूसरी पत्नी नाजनीन और दो बच्चे नहीं दिखे। उसने अहसान से उनके बारे में पूछा तो पता चला कि उसने तीनों की हत्या कर शव दफना दिए और फर्श बनवा दिया है। उसने विरोध किया, लेकिन पति अहसान ने उससे कहा कि नाजनीन के पास लाखों रुपये थ, जिनको उसने अपने खाते में ट्रांसफर रुपये करा लिया है। उन रुपये से वह उनके लिए मुजफ्फरनगर में प्लाट खरीदेगा, लेकिन यह बारे में किसी से जिक्र मत करना।
विज्ञापन

इसके बाद वह नाजनीन का फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी, गद्दे, ट्राली बैग और उनमे रखे कपड़े, कागजात चेक बुक, पासबुक, एटीएम व अन्य कागजात को साथ ले गए। अहसान सैफी ने रिमांड के दौरान खुलासा किया कि उसने नाजनीन के रुपये से मुजफ्फरनगर स्थित रहमानिया कालोनी में प्लाट खरीद दिया था। जो सामान प्रयोग करने का था, उसे प्रयोग में लिया और बाकी नाजनीन की चेकबुक, पासबुक, एटीएम, फोटो आदि दस्तावेजों को घर के चूल्हे में जलाकर नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबी दूर करने को बनाया था दूसरी शादी का प्लान
अहसान सैफी से खुलासा हुआ कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी। वह 30 साल से किराए के मकान में रहता था। खुद का मकान लेने के लिए उसने शादी डॉट कॉम से अमीर घर कर लड़की ढूंढी तो उसे मुंबई की नाजनीन मिली। दो बच्चों का पता होने के बावजूद भी उसने विरोध नहीं किया। हत्या के बाद उसने करीब तीन लाख रुपये नाजनीन के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर कराए और प्लाट खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed