फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Agreements made with farmers not implemented: Sukumar

किसानों से किए गए समझौते नहीं किए लागू : सुकुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Agreements made with farmers not implemented: Sukumar
पानीपत। स्थानीय भगत सिंह स्मारक के सभागार में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की राज्य कमेटी की बैठक की गई। एटक के प्रदेश महासचिव अनिल पंवार ने भिवानी में राज्य सम्मेलन के बाद की गतिविधियाें व भविष्य के कार्यक्रम पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। एटक के राष्ट्रीय सचिव कामरेड सुकुमार दामले ने मुख्य रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लंबे संघर्षों व बलिदानों के चलते बनाए गए श्रमिक कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जबरन वीआरएस दिया जा रहा है। कर्मचारियों की नई भर्ती नहीं की जा रही और किसानों से किए गए समझौते को भी लागू नहीं किया जा रहा है। कामरेड दामले ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा ने मिलकर 16 फरवरी को देशभर में औद्योगिक हड़ताल और ग्रामीण क्षेत्र बंद करने का फैसला किया है। एटक ने सीपीआई एवं सीपीएम की ओर से 25 फरवरी को जींद में होने वाली बदलाव संदेश रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। इस रैली को सीपीएम के महासचिव कामरेड सीता राम येचूरी व सीपीआई की राष्ट्रीय सचिव व एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर संबोधित करेंगी। बैठक में एटक की पानीपत जिला सम्मेलन की ओर से एटक के राष्ट्रीय सचिव कामरेड सुकुमार दामले, राज्य चेयरमैन कामरेड बेचु गिरि, प्रदेश अध्यक्ष कामरेड पहल सिंह तंवर, राज्य महासचिव कामरेड अनिल पंवार को शाल भेंट की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed