फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   after the rebuke of the minister the raidon desi ghee factories

मंत्री की फटकार के बाद देसी घी की फैक्टरियों पर छापा, लिए सैंपल

Sat, 27 Jul 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
after the rebuke of the minister the raidon desi ghee factories
पानीपत। स्वास्थ मंत्री अनिल विज के आदेश पर एफएसडी अधिकारी श्यामलाल घी की फैक्ट्री में छापामारी ? - फोटो : panipat
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी पर नकली देसी घी वाले मामले में जमकर बरसे। उनकी लताड़ के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। बैठक में मंत्री ने तुरंत प्रभाव से एसडीएम, सीएमओ एवं डीएसपी की एक कमेटी बनाकर देसी घी व इससे संबंधित फैक्ट्रियों से सैंपल भरने और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके लिए अधिकारियों को शुक्रवार शाम तक ही कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने के लिए चेतावनी दी गई थी। इस चेतावनी का असर ये हुआ कि प्रशासनिक अधिकारियों ने टीम बनाकर शाम तक कई जगह धड़ाधड़ छापामारी की। इस दौरान तीन जगहों से सैंपल भी भर गए।
विज्ञापन

खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. श्यामलाल ने बताया कि मंत्री के दिशा-निर्देश के अनुसार एक प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बनाई गई। इसमें एसडीएम वीणा हुड्डा, डीएसपी सतीश वत्स जितेंद्र कादयान एंव डिप्टी सीएमओ कर्मवीर के साथ खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी भी शामिल रहे। छापामारी का अभियान जलपाड़, चौटाला रोड स्थित देशी घी बनाने वाली एक मिल्क फूड फैक्ट्री से शुरू किया। यहां से देशी घी के चार सैंपल और देशी घी में प्रयोग किया जाने वाला बटर ऑयल का भी सैंपल भरा। इसके बाद गऊशाला मंडी के पास दो होलसेल की दुुकानों से भी देशी घी के सैंपल भरे हैं। इनमें शिव ट्रेडिंग कंपनी और साहिल ट्रेडिंग कंपनी से देशी घी के सैंपल लिए गए हैं। देर शाम तक टीम ने तीनों जगहों पर सैंपल लेकर इसकी जांच के लिए लैब भिजवा दिया है।
विज्ञापन

देर रात तक चला छापामारी अभियान : मंत्री के दिशा निर्देशों पर शहर में कई जगह छापामारी का अभियान चला कर सैंपल लिए गए। जिसमें उनके साथ एसडीएम, डीएसपी, सीएमओ व डिप्टी सीएमओ भी शामिल रहे। छापामारी में चोटाला रोड व गऊशाला मंडी से देशी घी व बटर ऑयल के कई सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. श्यामलाल, खांद्य एवं सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed