फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the blast in Delhi, alert in the district, checking of vehicles by setting up 44 checkpoints

Panipat News: दिल्ली में धमाके के बाद जिले में अलर्ट, 44 नाके लगाकर की वाहनों की चैकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
After the blast in Delhi, alert in the district, checking of vehicles by setting up 44 checkpoints
पानीपत। दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके के बाद दिल्ली एनसीआर में पूरी तरह से हाईअलर्ट कर दिया गया है। पानीपत जिले में भी हाईअलर्ट कर संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू कर दी गई। जिले में 44 नाकों पर नाकेबंदी कर पुलिस ने वाहनों की चैकिंग की। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर एनएफएल, थर्मल और रिफाइनरी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में सघन जांच कर रहे हैं। वहीं सीआईएसएफ ने तीनों बड़ी औद्योगिक इकाइयों में सघन जांच कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में धमका हुआ। इसके बाद से ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई। जिले में सिलिंग प्लान लागू कर सभी 44 नाकों पर फोर्स तैनात कर दी गई। दिल्ली की ओर से आने और जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है। इसके साथ ही भीड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के पास भी अभियान चलाया गया। दिल्ली जाने वाले रेल गाड़ियों में डॉग स्कवायड की मदद से जांच की गई। उधर, हाईवे पर सबसे अधिक फोर्स जीटी रोड पर लगाई है। वहीं एनएफएल, रिफाइनरी और थर्मल प्लांट के आस-पास भी पुलिस टीम तैनात कर वाहनों की जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी कीगई। उधर, पुलिस ने खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। जिससे कोई आपत्तिजनक पोस्ट न कर सके।
विज्ञापन

---वर्जन
दिल्ली में कार में धमाके के बाद जिले में सिलिंग प्लान लागू कर सभी 44 नाकों पर पुलिस तैनात कर वाहनों की जांच कराई गई। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed