फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After dyeing entrepreneurs, chemical traders will also raise rates.

Panipat News: डाइंग उद्यमियों के बाद अब केमिकल ट्रेडर्स भी बढ़ाएंगे रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
After dyeing entrepreneurs, chemical traders will also raise rates.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। टेक्सटाइल नगरी में कच्चे माल, रंग-रसायन और मालभाड़े की बढ़ती लागत का असर अब उत्पादन लागत पर पड़ रहा है। डाइंग उद्यमियों द्वारा जॉब वर्क के रेट में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के बाद अब डाइज एंड केमिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन भी रेट बढ़ाने की तैयारी में है। एसोसिएशन ने बुधवार को जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई है, जिसमें नई दरों और व्यापार से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

बढ़ती लागत से डाइंग जॉब वर्क 20 प्रतिशत तक महंगा
पानीपत डाइंग एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने बताया कि कच्चे माल, रंग और डाइंग केमिकल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। इसके अलावा परिवहन खर्च और पर्यावरण संबंधी मानदंडों के पालन पर भी अतिरिक्त लागत आ रही है। ऐसे में पुराने रेट पर काम करना उद्यमियों के लिए मुश्किल हो गया था। एसोसिएशन ने जॉब वर्क के रेट में 20 प्रतिशत तक वृद्धि का फैसला लिया है। परिवहन खर्च में संतुलन के लिए किराये में भी दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


जीबीएम में केमिकल की नई दरों पर होगा मंथन
डाइंग रेट बढ़ने के बाद अब केमिकल व्यापारियों ने भी कीमतों की समीक्षा शुरू कर दी है। डाइज एंड केमिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अशोक बठला ने बताया कि सात अक्तूबर को जीटी रोड स्थित होटल क्रिस्टल क्लाइड में जनरल बॉडी मीटिंग होगी। एग्जीक्यूटिव सदस्य शाम सात बजे और सामान्य सदस्य शाम साढ़े सात बजे बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बढ़ती लागत, व्यापारिक समस्याओं, सरकार से प्लॉट व स्पेस की मांग, सदस्यता विस्तार और केमिकल की नई दरें तय करने पर चर्चा होगी। बैठक के बाद नई दरों को लेकर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed