फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After December 15, it will take less time to go to Delhi, the fare will also be less

15 दिसंबर के बाद दिल्ली जाने में लगेगा कम समय, किराया भी होगा कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
After December 15, it will take less time to go to Delhi, the fare will also be less
15 दिसंबर के बाद दिल्ली जाने में आधा घंटा का समय बचेगा, 20 रुपये किराया भी बचेगा
विज्ञापन

- सिंघु बॉर्डर से किसानों के उठने के बाद पानीपत के यात्रियों को दिल्ली जाने में नहीं होगी समस्या
- अभी तक दिल्ली जाने के लिए पानीपत डिपो की बस गाजियाबाद से होकर जाती थी आईएसबीटी
- किसान आंदोलन के पहले दिल्ली के लिए पानीपत से हर आधे घंटे में मिलती थी बस, चक्कर भी हुए थे कम
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सिंघु बॉर्डर से किसानों की घर वापसी और सिंघु बॉर्डर खाली होने के बाद पानीपत से दिल्ली जाने में कम समय लगेगा। अब बसों को लंबे रूट से नहीं जाना होगा। दिल्ली जाने वाली बस का किराया भी कम होगा। पिछले एक साल से किसान आंदोलन के कारण बस सीधा दिल्ली जाने के बजाय गांव एवं गाजियाबाद से घूमकर जा रही थी। किसानों की वापसी जारी है और जल्द ही दिल्ली का रूट पूरी तरह से खुल जाएगा। जिससे बस सीधे आईएसबीटी जाएगी। यह व्यवस्था 15 दिसंबर के बाद लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
किसान आंदोलन से पहले दिल्ली जाने के लिए पानीपत से 80 रुपये किराया होता था। लेकिन किसान आंदोलन के कारण बसों का रूट लंबा हो गया था। दिल्ली रूट पर किसानों के तंबू लगे होने के कारण बस को दिल्ली जाने में आधा घंटा ज्यादा समय लगता था। इससे किराया बढ़कर 100 रुपये हो गया था पानीपत से सीधा दिल्ली जाने के बाद से किराया पहले जैसा हो जाएगा। बस डिपो के अधिकारियों ने बताया कि किलोमीटर कम होने के कारण किराया भी कम होगा। साथ ही दिल्ली जाने के लिए आधा घंटा कम समय भी लगेगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद से होकर दिल्ली जाती थी बस
सिंघु बॉर्डर पर किसानों के बैठे रहने के कारण दिल्ली जाने वाली बस सोनीपत के बाद केएमपी बॉर्डर से होकर दिल्ली जाती थी। बस पानीपत डिपो से सोनीपत फिर केएमपी से होते हुए गाजियाबाद जाती थी। गाजियाबाद से होते हुए पानीपत डिपो की बस दिल्ली आईएसबीटी तक जाती थी। गाजियाबाद में जाम होने के कारण यात्रियों को दिल्ली पहुंचने में कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर खाली होने के बाद पानीपत से बस सीधा दिल्ली जाएगी। किलोमीटर कम होने के बाद किराया भी कम किया जा सकता है। किराया कम होने के साथ साथ यात्रियों का समय भी बचेगा।
- कुलदीप सिंह, जीएम बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed