फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After birth, the girl was thrown into the drain, the body was found in a rotten condition.

जन्म के बाद बेटी को नाले में फेंका, गली सड़ी हालत में शव बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
After birth, the girl was thrown into the drain, the body was found in a rotten condition.
पानीपत। जन्म के बाद बच्ची को गंदे नाले में फेंक दिया गया। जिमखाना के पास सेक्टर 25 में गंदे नाले में बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़ चुका था। मुंह पर कीड़े चल रहे थे। बच्ची की उम्र लगभग 10-15 दिन प्रतीत हो रही थी। इस महीने शिशुओं के शव मिलने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 25 मई को रामलाल चौक के पास कूड़े के ढेर में शिशु का शव मिला था। अब तक उस मामले के आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब सेक्टर 25 नाले में मिले बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। शव को दफनाकर चांदनी बाग थाने की पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सौदापुर निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर 25 में हैप्पी डाबर ट्रांसपोर्ट के पास चाय की दुकान चलाता है। 10 जून को शाम छह बजे वह गंदे नाले की तरफ लघुशंका करने गया तो नाले के किनारे एक शिशु का शव पड़ा मिला। शव में कीड़े पड़ चुके थे। उसने कई राहगीरों को इस बारे में बताया और पुलिस कंट्रोल रूप को जानकारी दी। चांदनी बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। चांदनीबाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed