फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After 31 days, maximum seven cases of corona were found

31 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक सात केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
After 31 days, maximum seven cases of corona were found
पानीपत। सोमवार को 31 दिन बाद सबसे अधिक सात कोरोना के मरीज मिले। इन रोगियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सात रोगियों में से पांच ने सिविल अस्पताल में जांच कराई थी। ये रोगी किशनपुरा, जवाहर नगर, सेक्टर 12, समालखा, सेक्टर 11, नूरवाला और पट्टीकल्याणा गांव में मिले हैं। जून में अब तक कोरोना के 27 रोगी मिल चुके हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 15 हो गई। राहत भरी बात यह है कि कोई भी रोगी अस्पताल में आइसोलेट नहीं है। गर्मी की छुट्टियों में कोरोना के रोगी बढ़े हैं। जो भी नए रोगी मिल रहे हैं वो गर्मियों की छुट्टियों में उत्तराखंड, हिमाचल, गोवा, दिल्ली व अन्य राज्यों में घूमने गए थे। वहां से लौटने के बाद ये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 36135 हो चुकी है। इनमें से 35544 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 676 लोगों की मौत हुई है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, वो लगवां लें। कोरोना के खिलाफ लापरवाही न बरतें। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed