समालखा। आम आदमी पार्टी में स्थानीय नेताओं के शामिल होने का सिलसिला चल रहा है। बापौली से एडवोकेट सुनील शर्मा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुखबीर मलिक ने कहा एडवोकेट सुनील शर्मा, राजेश शर्मा एवं उनके साथियों को आप की सदस्यता ली है।
एडवोकेट सुनील शर्मा को समालखा विधानसभा लीगल सेल अध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष सुखवीर मलिक ने उनको टोपी और अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल किया। उनके साथ प्रवीण भालोर, अमित छाजपुर, सुनील छाजपुर घमंडी भलोर राकेश लाला बापौली, नारायण रमाल नरेश रावल, स्माइल ड्राइवर, कुलदीप नन्हेड़ा, कश्मीरी लाल, परवीन भलोर, सतपाल मिस्त्री, श्रीराम शर्मा छाजपुर, सोनू शर्मा छाजपुर कलां, विजय मिस्त्री, महरामपुर, आशीष मिर्जापुर आदि ने भी पार्टी ज्वाइन की।