फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   administration / panipat

10.45 करोड़ से होगा सीवरेज समस्या का निदान

Mon, 29 Jun 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 29 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में सीवरेज व्यवस्था में सुधार करने के लिए करीब 10 करोड़ 45 लाख रुपये का प्रपोजल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा है।
विज्ञापन


प्रपोजल को मंजूरी मिलने के बाद सीवरेज पाइप लाइन बिछाने और सफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। इससे जहां शहरवासियों की सबसे बड़ी समस्या सीवरेज जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं, बारिश में सड़कों पर जलभराव की समस्या से वाहनों चालकों को निजात मिल पाएगी। हालांकि सीवरेज व्यवस्था में सुधार करते हुए गोहाना रोड से जाटल रोड तक सीवरेज पाइप बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।

जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने और सफाई कराने के लिए मई 2014 में चार करोड़ 76 लाख का प्रपोजल तैयार किया था, लेकिन इसका बजट बढ़ाकर 10 करोड़ 45 लाख कर दिया गया और प्रपोजल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। इसमें शहर में नई सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के साथ सीवरेज की सफाई होगी।
विज्ञापन


संबंधित विभाग की ओर से लगभग 5500 मीटर एरिया में सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी। शहर स्थित तहसील कैंप और हाली पार्क साइड क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसके बाद सीवरेज व्यवस्था में काफी हद तक सुधार हो पाएगा और लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का एस्टिमेट तैयार कर प्रपोजल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। संबंधित विभाग के अनुसार शहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य करीब दो माह के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। अगर बारिश के मौसम को देखते हुए समय अधिक भी लग सकता है।


सीवरेज पाइप बिछाने के बाद विभाग की ओर से सिवाह स्थित एसटीपी में पानी को छोड़ा जाएगा। जहां पर पानी को ट्रीट कर उसके बाद उसे यमुना में छोड़ दिया जाएगा।


विभाग की ओर से सीवरेज व्यवस्था में सुधार करते हुए नई सीवरेज पाइप बिछाई जाएगी। इसके लिए करीब दस करोड़ 45 लाख रुपये का प्रपोजल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। वैसे बरसात के  मौसम के चलते समय लग सकता है।
राजेंद्र जांगड़ा, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed