{"_id":"6165d7078ebc3e87517e715d","slug":"administration-action-on-encroachment-shopkeepers-jammed-in-protest-panipat-news-knl863161116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, विरोध में दुकानदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, विरोध में दुकानदारों ने लगाया जाम
विज्ञापन
समालखा। समालखा में दुकानदार द्वारा लगाए गए जाम के बाद उनको समझाते हुए पुजिसकर्मी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान कुछ दुकानदार विरोध में उतर आए और जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक जाम लगाकर रखा। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस बल के आगे ज्यादा देर विरोध नहीं टिक सका।
पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की तो कुछ दुकानदारों ने बाजार में दुकानें बंद करवानी शुरू कर दीं। सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश राठी ने नगरपालिका के कर्मियों के साथ मिलकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त करना शुरू किया तो विरोध भी शुरू हुआ। कुछ दुकानदारों ने मनचंदा स्वीट्स के पास जमा लगा दिया, हालांकि इन कुछ दुकानदारों को छोड़ सारा बाजार शांत रहा।
पहले फोटो खींची, फिर की कार्रवाई
कार्रवाई शुरू करने पहले राइडर व जिप्सी बाजारों में पहुंची। सामान रखकर अतिक्रमण करने वाली दुकानों के फोटो खींचे और फिर कार्रवाई शुरू की। सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश राठी ने नपा के सफाई निरीक्षक विकास नरवाल के साथ चलाए अभियान में फुटपाथ और सड़क पर रखे सामान, बोर्ड को जब्त किया गया।
विज्ञापन
जो विरोध कर रहे हैं वही अतिक्रमण कर रहे
कुछ दुकानदारों द्वारा जाम लगाने पर स्थानीय लोगों ने कहा कि दुकानदारों ने अतिक्रमण कर शहर को जामनगर बना दिया है। जो दुकानदार विरोध में जाम लगा रहे हैं, उन्होंने ही सबसे ज्यादा अतिक्रमण किया हुआ है।

समालखा। समालखा में दुकानदार द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कारवाई कर समान उठाकर लेकर जाते हुए कर्मी।- फोटो : Panipat