फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Actor Dariyav Singh Malik breathed his last at the age of 82

अभिनेता दरियाव सिंह मलिक ने 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Actor Dariyav Singh Malik breathed his last at the age of 82
पानीपत। दरियाव सिंह मलिक। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। हरियाणवीं अभिनेता दरियाव सिंह मलिक ने बृहस्पतिवार को 82 वर्ष की उम्र में अपने गांव उग्राखेड़ी में अंतिम सांस ली। उनके निधन से हरियाणवीं कलाकारों एवं जनता में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर एक बजे उग्राखेड़ी श्मशान में उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

हरियाणा की पहली सुपरहिट फिल्म ‘चंद्रवाल’ ने हास्य अभिनेता दरियाव सिंह मलिक को खास पहचान दी। अपनी हाजिरजवाबी और चुटकुलों के लिए वह लोगों में लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरिअर की शुरुआत वर्ष 1983 में हरियाणवीं भाषा में फिल्म ‘चंद्रावल’ से की, जिसके किरदार ने उन्हें खास पहचान दी। यह फिल्म हरियाणवीं भाषा में बनी प्रदेश की पहली सुपरहिट फिल्म रही, जिसमें उनके काम को बेहद सराहा गया। उन्होंने 19 हरियाणवीं फिल्मों में अभिनय किया।
विज्ञापन

आकाशवाणी से बालीवुड फिल्मों तक का सफर
हास्य अभिनेता दरियाव सिंह मलिक अपने कॅरियर की शुरुआत आकाशवाणी से की थी। वर्ष 1969 में उन्हें रेडियो के लिए लिए जा रहे ऑडिशन की जानकारी मिली। वह दिल्ली पहुंच गए और चुन लिए गए। रात 10 बजे के उन्हें आकाशवाणी रोहतक के लिए कार्यक्रम पेश करने का मौका मिला। उनका यह कार्यक्रम 30 मिनट का होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह घर-घर तक पहुंच गए। फिर उन्हें हरियाणवीं फिल्म ‘चंद्रावल’ में हास्य अभिनेता के तौर पर मौका मिला। यह फिल्म सुपरहिट रही तो उन्हें कई फिल्में मिली। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और यशराज बैनर के तले बनी फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में उन्होंने बड़े साहब का किरदार निभाया।

वर्ष 2006 में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
दरियाव सिंह मलिक हरियाणवीं के साथ ही हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा भी बखूबी जानते थे। वह वॉलीबॉल के प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी भी रहे हैं। फिल्मों में उनके योगदान के लिए वर्ष 2006 में राष्ट्रपति अवार्ड के लिए उनका नाम प्रेषित किया गया। तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया था।

पानीपत। पानीपत के गांव उग्राखेड़ी में मृतक दरियाव सिंह मलिक को उनके बेटा नरेंद्र मलिक मुखग्नि द?

पानीपत। पानीपत के गांव उग्राखेड़ी में मृतक दरियाव सिंह मलिक को उनके बेटा नरेंद्र मलिक मुखग्नि द?- फोटो : Panipat

पानीपत। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा दरियाव सिंह मलिक को किया गया था सम्मानित। फाइ

पानीपत। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा दरियाव सिंह मलिक को किया गया था सम्मानित। फाइ- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed