{"_id":"67c9f96f5484f206dc031920","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-pour-poisonous-water-in-canals-panipat-news-c-244-1-pnp1001-133238-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नहरों में जहरीला पानी डालने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नहरों में जहरीला पानी डालने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन ने ड्रेन और नहरों में जहरीला पानी डालने वाले ट्रैक्टर व टैंकर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में प्रदूषण विभाग, पुलिस विभाग, सिंचाई विभाग, आरटीओ व कई अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में उपायुक्त ने आरटीओ को ट्रैक्टर टैंकर बंद करने के भी सख्त निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि शिकायत मिली है कि ड्रेन नंबर-दो में इंडस्ट्री का जहरीला पानी रात्रि के वक्त कुछ ट्रैक्टर व टैंकरों द्वारा डाला जा रहा है। ज्यादातर कार्य रात्रि के वक्त होता है। प्रशासन इसको लेकर मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। ऐसे ट्रैक्टर टैंकरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी इसे गंभीरता के साथ काम करें। इसमें पुलिस का सहयोग लेकर गश्त बढ़ाएं। रसलापुर गांव पुल के पास रात्रि के वक्त कुराड़ व बरसत रोड पुल के पास और चौकसी बढ़ाएं। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सजा का प्रावधान भी है। इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ भूपेंद्र चहल, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी, डीटीओ नीरज जिंदल व अजय मौजूद रहे।