फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Action started on tax defaulters, illegal constructions

टैक्स बकायेदारों, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Action started on tax defaulters, illegal constructions
पानीपत। दुकान को सील करते हुए निगम कर्मी। - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम ने शहर में पनप रही अवैध कॉलोनियों, अवैध निर्माण और बड़े बकायेदारों से टैक्स वसूली को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। इसके चलते शुक्रवार सुबह निगम टीम ने किला क्षेत्र में बिना नक्शा पास करवाए अवैध तरीके से बनाई जा रही 12 दुकानों को सील कर दिया है। वहीं प्रॉपर्टी टैक्स के पांच बड़े बकायेदारों की फैक्टरी तक को सील करने की कार्रवाई की गई लेकिन उन्होंने काफी मिन्नतें करने के बाद निगम से हफ्ते भर का समय मांगा है। इस पर निगम अधिकारियों ने उन्हें अंतिम चेतावनी देते हुए टैक्स भरवाने का लिखित आश्वासन भी लिया। इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए निगम आयुक्त ने टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त के निर्देशानुसार प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच शुक्रवार को शहर में पांच जगहों पर बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों की फैक्ट्रियों को सील करने पहुंची। इनमें काबड़ी रोड पर बालाजी धर्मकांटा वाली गली में स्थित श्री शिव पोली फेब पर तीन लाख 54 हजार 780 रुपये का टैक्स बकाया मिला। फैक्टरी मालिक को पहले भी निगम नोटिस जारी कर चुका है। नोटिस के बाद शुक्रवार को निगम टीम इसे सील करने पहुंची। इस कार्रवाई में निगम की तरफ से एडीए शिव कुमार, टैक्स सुपरिटेंडेंट धर्मबीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल, एसआई गुरमीत सिंह, रिंकू शर्मा समेत शाखा के 10 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टैक्स अधीक्षक धर्मबीर सिंह ने बताया कि फैक्टरी मालिक ने 6 फरवरी तक पूरा बकाया टैक्स जमा करने का लिखित में आश्वासन दिया है। इसके बाद निगम ने लिखित आश्वासन के बाद निगम आयुक्त के निर्देशों पर फैक्टरी मालिक को समय दिया है। इसके अलावा निगम टीम रामनगर स्थित फैक्ट्री में पहुंची। इस पर एक लाख 92 हजार 938 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बिल बकाया था। काबड़ी रोड पर ही एक और तीसरी फैक्ट्री के मालिक ने भी बिल जमा कराने का लिखित में आश्वासन दिया। इसके अलावा निगम टीम ने दो अन्य जगहों पर कार्रवाई करते हुए अंतिम चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण, कॉलोनी और बकायेदारों पर होगी कार्रवाई : आयुक्त
शहर में पनपने वाली अवैध कॉलोनी, अवैध निर्माण और टैक्स के बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू किया जा चुका है। इसके लिए निगम अधिकारियों की टीम तक बना दी है। सप्ताह में तीन दिन अधिकारी इस पर ही कार्रवाई करेंगे। शुक्रवार को भी कई टैक्स बकायदारों को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ा गया है। उन्होंने टैक्स भरने के लिए कुछ समय की मोहलत मांगी है। वहीं, अवैध रूप से बनाई जा रही 12 दुकानों को सील किया गया है। निगम की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। बकायेदारों को नोटिस देने पहुंची निगम टीम।

पानीपत। बकायेदारों को नोटिस देने पहुंची निगम टीम।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed