फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Across mercury 43, fire rained from the sky

पारा 43 के पार, आसमान से बरसी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Across mercury 43, fire rained from the sky
पानीपत। धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाते हुए बच्चे। - फोटो : Panipat
पानीपत। दिन में चढ़ते सूरज के साथ गर्मी के तेवर भी तीखे होने लगे हैं। हालात यह है कि सुबह से ही धूप अपना असर दिखाने लगती है। दोपहर में तो हालत और खराब होने लगी है। ज्यादातर सड़कें और गलियां सुनसान नजर आ रही हैं। खेतों में किसानों के लिए धूप में काम करना मुश्किल हो रहा है, जिससे कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार जा चुका है।
विज्ञापन

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 11 अप्रैल के बाद हल्की राहत मिलने की संभावना बन रही है। दरअसल 12 अप्रैल से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने की संभावना है। हवाओं के बदलाव की वजह से कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा जिसमें तापमान में हल्की गिरावट दिख सकती है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा का रुख बदलने से प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि इस साल गर्मी बहुत ज्यादा पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 15 मार्च से लगातार दिन के तापमान सामान्य में 5 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि रात में तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सीजन में अब तक का सबसे सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है गर्मी पडने का मुख्य कारण
इतनी अधिक गर्मी पड़ने का मुख्य कारण मैदानी क्षेत्रों में कोई मौसमी सिस्टम का प्रभाव न होना तथा राजस्थान के ऊपर पाकिस्तान में एक एंटीसाईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से खुश्क व गर्म पश्चिमी हवाओं का चलना है।
पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में 13 व 14 अप्रैल को आंशिक बादलवाई तथा 13 अप्रैल देर रात्रि को उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन रही है। इससे प्रदेश में 12 अप्रैल से 14 अप्रैल के दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने ओर मगर रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 15 अप्रैल से राज्य में फिर से मौसम गर्म व खुश्क होने की संभावना बनी रहेगी।
15 अप्रैल से फिर बढ़ेगी गर्मी, तापमान में आएगा उछाल
मौसम विभाग के अनुमान में सबसे अहम बात यह है कि 15 अप्रैल के बाद फिर से मौसम पहले जैसा हो जाएगा, जो लोगों के लिए राहत की खबर नहीं है। हालांकि कुछ दिनों के लिए तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रूख पश्चिम से पूर्व की ओर होगा जिससे तापमान में मामूली गिरावट हो सकती हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार बनें हैं। 15 अप्रैल के बाद तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है जिससे गर्मी बढ़ेगी। -डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed