फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused trying to escape to Nepal after killing nephew

Panipat News: भांजे की हत्या कर नेपाल भागने की फिराक में आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Accused trying to escape to Nepal after killing nephew
पानीपत। राजनगर में भांजे की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद आरोपी मामा नेपाल भागने की फिराक में है। आरोपी की लोकेशन बिहार में नेपाल बॉर्डर के आस-पास मिल रही है। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है। लेकिन, अभी तक पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

मॉडल टाउन क्षेत्र के राजनगर में किराये पर रह रहे आसिम अंसारी की शनिवार रात को उनके सगे मामा अशरफ ने चाकू से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी थी। दोनों मूल रूप से बिहार के चंपारण मोतिहारी जिला बिहार के रहने वाले थे। उनके बीच शराब पीते समय किसी बात पर झगड़ा हुआ था। जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने मृतक आसिम की मां गुलनाज की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उनका कहना था कि अशरफ और आसिम दोनों एक ही कमरे में किराये पर रहकर फ्रिज के कवर की सिलाई करते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस की एक टीम आरोपी के पीछे लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed