{"_id":"61f59d764f42f351793593b1","slug":"accused-on-remand-for-demanding-extortion-panipat-news-knl974032173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतलौडा। एलएनटी कंपनी के आरसीएम अबु ताहिर को अगवा कर रंगदारी के मामले में फरार चल रहे झट्टीपुर निवासी आरोपी रोहित उर्फ बच्ची को जेल से प्रोडक्शन वारंट लिया। आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के लिए उसे न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सीआईए-3 इस मामले में 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि जुलाई 2020 में पानीपत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में कंस्ट्रक्शन का काम कर रही एलएनटी कंपनी के आरसीएम मैनेजर अबु ताहिर का अपहरण कर आरोपियों ने मारपीट करने, कंपनी में गाड़ी लगवाने और एक लाख रुपये प्रति माह रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में अबु ताहिर की शिकायत पर थाना मतलौडा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात के संबंध में कार्रवाई करते हुए सीआईए-3 ने गिरोह के सरगना सहित 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। वारदात में संलिप्त रहा समालखा के झट्टीपुर निवासी आरोपी रोहित रूहल उर्फ बच्ची फरार चल रहा था।
सीआईए-3 प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सितंबर 2021 में रोहतक की आईएमटी थाना पुलिस ने आरोपी रोहित को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी रोहित का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया। आरोपी के खिलाफ आपराधिक वारदातों के संबध में गुरुग्राम में दो और यूपी के गौतमबुद्ध नगर थाना में एक मुकदमा दर्ज है। वर्तमान में आरोपी रोहित गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद था। इस प्रकार मामले में कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।