फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused on production warrant in case of fraud of Rs 38 lakh in the name of sending money abroad

Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर 38 लाख की ठगी के मामले में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Accused on production warrant in case of fraud of Rs 38 lakh in the name of sending money abroad
मतलौडा। मतलौडा पुलिस ने अलूपुर गांव निवासी युवक को विदेश भेजने के नाम पर 38 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में नामजद गिरोह के सदस्य रविंद्र निवासी शक्ति पुरम, करनाल को शुक्रवार को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। मतलौडा थाना प्रभारी विजय ने बताया कि अलूपुर गांव निवासी महिला कमलेश ने शिकायत में बताया था कि वह अपने बेटे सुखजीत सिंह को विदेश भेजना चाहती थी। करनाल जिला के जयसिंहपुरा गांव निवासी मोहित से उनकी जान पहचान थी। मोहित ने फरवरी 2020 में उसे बताया कि उसके संपर्क में कुछ एजेंट हैं। वह सुखजीत सिंह को अमेरिका भेजकर नौकरी लगवा देगा। मोहित ने रविंद्र निवासी शक्तिपुरम करनाल व रविंद्र की पत्नी रेखा से मिलवाया। रविंद्र ने व्हाट्सएप कॉल कर विदेश में उसके सामने कई बच्चों से बात की। रविंद्र ने अमेरिका भेजने व वहां नौकरी दिलवाने के 45 लाख रुपये मांगे। उसने जमीन बेचकर 38 लाख रुपये व बेटे सुखजीत के दस्तावेज रविंद्र, रेखा व मोहित को दे दिए। पैसों की जिम्मेदारी मोहित ने ली, लेकिन बेटे को फर्जी वीजा दिया, जिस फर्जीवाड़े का बाद में खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस को आरोपी रविंद्र के करनाल जेल में बंद होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed