फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of harassing married woman for not getting car in marriage, case registered

शादी में 25 लाख खर्च किए, पति को वरना गाड़ी नहीं मिली तो विवाहित किया प्रताड़ित, रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of harassing married woman for not getting car in marriage, case registered
शादी में 25 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी विवाहिता को दहेज में कार न लाने पर प्रताड़ना झेलनी पड़ी। कार की मांग पर विवाहिता ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। देवर की शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2012 में संजय कॉलोनी निवासी एक युवक से हुई थी। युवती ने बताया कि पिता ने शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने कार की मांग की। उसने मांग पूरी न करने के लिए कहा तो पति और अन्य ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पति शराब के नशे में रात को घर आता है और मां के बहकावे में आकर उसके साथ मारपीट करता है। शादी के बाद उसने लड़की को जन्म दिया। पीड़िता ने बताया कि पिता ने उसके नाम पांच लाख रुपये की एफडी कराई थी, जिसको पति और सास तुड़वाने का दबाव डालते हैं। पति और सास के कहने पर वह मायके से कई बार रुपये लेकर आई और उन्हें दिए, लेकिन उनका लालच कम होने की बजाए बढ़ता गया। आरोप है कि पति के किसी और महिला के साथ संबंध हैं, जिस वजह वह घर में क्लेश करता है।
विज्ञापन

पति, सास और अन्य ने मिलकर चुराया स्त्रीधन
विवाहिता ने बताया कि 10 अप्रैल को वह अपने मायके गई थी। 11 अप्रैल को ससुराल पहुंची तो पति समेत ससुराल पक्ष के लोग घर नहीं मिले। रसोई में गैस खुली हुई थी। अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। मंगलसूत्र समेत अन्य जेवरात और अलमारी से 50 हजार रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
-योगेश कटारिया, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed