{"_id":"63012777b5c57e1436152d4b","slug":"accused-arrested-with-four-stolen-bikes-panipat-news-knl1184192118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
विज्ञापन
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में चार वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी के कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया था। आरोपी पिछले पांच माह से बाइक चोरी की वारदात अंजाम देने में सक्रिय था। शहर में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर सेक्टर-29 में बिजली दफ्तर के पास खंडहर पड़े एक कोठे में छुपाकर खड़ी कर देता था। शुक्रवार को आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए लिंक रास्तों से होते हुए यूपी जा रहा था। पुलिस टीम ने फ्लौरा चौक के पास आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अनिल पुत्र जयभगवान निवासी गढ़ सरनाई के रूप में हुई। आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-29 में बिजली दफ्तर के पास खंडहर पड़े एक कोठे से चोरी की बाइकों को बरामद किया।
बाइक चोरी की इन वारदात का खुलासा
1. 15 मार्च को सेक्टर-6 में दुकान के सामने से प्लेटिना बाइक चोरी की। पंकज निवासी सिद्धार्थ नगर की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाने में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
2. 20 जून को देवी लाल पार्क के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी की। सेक्टर 13-17 थाना में शंकर निवासी हरि नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
3. 23 जुलाई को शांति नगर में घर के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में शांति नगर निवासी साहिल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
4. आरोपी ने चौथी बाइक नशे की हालत में चोरी की। बाइक मालिक की पहचान न होने पर बाइक को 102 सीआरपीसी के कब्जे में लिया गया।