{"_id":"9f24f5021b7545bb796a8fbd570b46ac","slug":"accused-are-disappear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद भी नहीं लगा बैंक डकैतों का सुराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद भी नहीं लगा बैंक डकैतों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बराना स्थित एचडीएफसी बैंक में 14 लाख की डकैती करने वालों डकैतों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सीआईए वन और थाना सदर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग पाया है।
सभी छह डकैतों के चेहरे पर काला नकाब होने के चलते यह डकैती पुलिस के लिए ब्लाइंड केस बन चुकी है। हालांकि पुलिस ने यमूना के आस-पास क्षेत्रों में मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि डकैत जल्द उनकी गिरफ्त में होंगे।
विदित है कि 19 फरवरी की दोपहर को दो बाईकों पर सवार होकर आए छह हथियार बंद बदमाशों ने बैंक कर्मियों और उपभोग्ताओं को बंधक बनाकर 14 लाख की डकैती कर ली।
विज्ञापन
बदमाश बैंक में डकैती कर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस की दो टीमें पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस बैंक डकैतों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बदमाशों पर मुंह पर नकाब होने के कारण उनकी पहचान करने में मुश्किले आ रहे है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास चल रहे है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।