फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident,Truck, canter, bike

ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, फिर मारी कैंटर को टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
accident,Truck, canter, bike
जीटी रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां से तेज गति से ट्रक लेकर फरार हुए चालक ने कुछ दूरी पर कैंटर को टक्कर मारकर एक और हादसे को अंजाम दिया। जिसमें कैंटर चालक बाहर गिरकर जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायलों को इलाज के लिए भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार नरेन्द्र निवासी हलदाना की समालखा में मार्बल, पत्थर की दुकान है। शनिवार दोपहर को वह गांव के ही रामप्रसाद को लेकर बाइक पर वापस गांव आ रहा था। पट्टीकल्याणा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से गिर गए। ट्रक का पहिया नरेन्द्र के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामप्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद चालक वहां से ट्रक लेकर तेज गति से निकल गया और तकरीबन दो सौ मीटर पर आगे चल रहे धागे से लदे कैंटर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर आगे चल रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक संजय निवासी आदर्श नगर, समालखा सामने का शीशा तोड़ते हुए बाहर जा गिरा। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक रुकने की बजाए दिल्ली तरफ भाग निकला और दो सौ मीटर के करीब वाहन छोडक़र फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जबकि घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed