फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident, train, death

33 वर्षीय इंडियन आर्मी के जवान की ट्रेन से गिरकर हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
accident, train, death
भारतीय सेना के एक जवान की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई है। जिसमें बाद मृतक जवान के शरीर को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक इंडियन आर्मी जवान की पहचान महाराष्ट्र के अहमद नगर निवासी 33 वर्षीय शिंदे प्रवीण संपत के रूप में हुई है। मृतक के पास से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने जवान के परिजनों से सपंर्क कर लिया है। बुधवार को जवान के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जवान झेलम एक्सप्रेस में सवार होकर अहमदनगर से जम्मू अपनी ड्यूटी के लिए लौट रहा था। जब ट्रेन सोमवार शाम को पानीपत के बाबरपुर स्टेशन के पास पहुंची तो जवान ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद जीआरपी को मीमो मिला, जिसमें एक आर्मी जवान के शव की सूचना मिली। जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर उसके पार्थिव शरीर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन

मृतक जवान से झेलम एक्सप्रेस की एक टिकट, आर्मी का लीव सर्टिफिकेट व आर्मी का आई कार्ड बरामद हुआ। जिसके बाद इसकी सूचना आर्मी के उच्चाधिकारियों को दी गई है। जीआरपी के एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि बाबरपुर स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी, मौके पर जाकर देखा तो वह एक आर्मी का जवान था। इस मामले की सूचना आर्मी के उच्चाधिकारियों को दी गई है, उनके पानीपत पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed