{"_id":"65cddc1a1606e79a870a82b2","slug":"accident-in-panipat-compressor-burst-due-to-air-pressure-driver-dies-body-parts-scattered-around-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में हादसा: हवा के दबाव से फटा कंप्रेशर; चालक की मौत, शरीर के लोथड़े आसपास बिखरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में हादसा: हवा के दबाव से फटा कंप्रेशर; चालक की मौत, शरीर के लोथड़े आसपास बिखरे
Thu, 15 Feb 2024 03:10 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:10 PM IST
सार
पानीपत के राणा माजरा गांव का परवेज पाल ट्रांसपोर्ट पर बतौर चालक कार्यरत था। वह वीरवार सुबह सेक्टर दीपक टायर वर्क्स पर ट्रक में हवा भरवा रहा था। हवा के दबाव में कंप्रेशर फट गया। पास खड़े परवेज के शरीर के लोथड़े आसपास बिखर गए।
विज्ञापन
चालक का ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के सेक्टर 13-17 में ट्रक में हवा भरते वक्त कंप्रेशर फटने से ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुासर दबाव के कारण कंप्रेशर फटा है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राणा माजरा गांव का परवेज पाल ट्रांसपोर्ट पर बतौर चालक कार्यरत था। वह वीरवार सुबह सेक्टर दीपक टायर वर्क्स पर ट्रक में हवा भरवा रहा था। हवा के दबाव में कंप्रेशर फट गया। पास खड़े परवेज के शरीर के लोथड़े आसपास बिखर गए। मौके पर ही परवेज की मौत हो गई है। धमाके से पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया। आसपास के लोग यहां एकत्रित हुए और पुलिस बुलाई गई है।
विज्ञापन