{"_id":"6222752cac8935388830e2ec","slug":"abortion-medicine-was-being-sold-in-illegal-clinic-accused-arrested-panipat-news-knl1008731176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध क्लीनिक में बेची जा रही थी गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध क्लीनिक में बेची जा रही थी गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पकड़ी गई दवाईयां।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने कुटानी रोड पर एक युवक को अवैध रूप से क्लीनिक चलाते हुए और गर्भपात की दवा बेचते हुए पकड़ा है। टीम ने गुप्त सूचना पर यहां कार्रवाई की है। इसके लिए टीम ने एक महिला को फर्जी ग्राहक भी बनाया था। टीम ने किला थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की और क्लीनिक को सील कर दिया। पीएनडीटी टीम के इंचार्ज डॉ. अमित कुमार की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पीएनडीटी टीम के इंचार्ज डॉ. अमित कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुटानी रोड निवासी रोहित कुमार कुटानी रोड पर ही अवैध रूप से क्लीनिक चलाता है। रोहित पर गर्भपात की दवा बेचने का भी आरोप था। उन्होंने इसकी सूचना सिविल सर्जन को दी। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने उन्हें कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आरोपी रोहित को रंगेहाथ पकड़ने के लिए एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाया।
महिला ने रोहित से एमटीपी किट के लिए संपर्क किया। रोहित ने महिला एक एमटीपी किट के लिए एक हजार रुपये मांगे और शाम को सात बजे क्लीनिक पर बुलाया। उन्होंने महिला को अपने साइन कर 500-500 रुपये के दो नोट दिए थे। महिला ने रोहित को एक हजार रुपये दिए जैसे ही रोहित ने एमटीपी किट दी उन्होंने दंबिश देकर रोहित को पकड़ लिया। जांच करने पर रोहित की योग्यता क्लीनिक चलाने योग्य नहीं मिली। क्लीनिक को अवैध रूप से चलाया जा रहा था। उन्होंने क्लीनिक से कैंची, चिमटी, इंजेक्शन, पैथोस्कोप, सूई व धागा बरामद किया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।