फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   AAP workers surrounded the house of the mayor

आप कार्यकर्ताओं ने मेयर का घर घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
AAP workers surrounded the house of the mayor
मेयर अवनीत कौर के घर के आगे प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : Panipat
पानीपत। शहर से छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान पिछले दो दिन से धीमा है। इस कारण पशु पकड़ कर ले जाने वाली गाड़ी के खराब होना बताया जा रहा है। इससे खफा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मेयर अवनीत कौर के यमुना एनक्लेव स्थित घर का घेराव कर दिया।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मेयर के घर के सामने धरना भी दिया। कहा कि मेयर को अपने वायदों पर खरा उतरना चाहिए। मेयर के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना खत्म किया। मेयर ने कहा कि वे शहरवासियों की हर संभव सुविधा के लिए तैयार हैं। जल्द से जल्द पशुओं को गोशाला में भिजवाने का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई आम आदमी पार्टी के जिला युवा संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष पवन कोहली व उपाध्यक्ष दीपक बग्गा ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर अर्जुन सिंह, सौरभ गोयल, देवन सलूजा, राजीव कंसल, साहिल, नीलम व प्रीतपाल खेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट को जोर-जोर से हिलाया
खास बात ये रही कि मेयर के घर का घेराव करने पहुंचे आप कार्यकर्ता पर यमुना एनक्लेव सोसायटी के गेट पर पहुंचे तो वहां पर खड़े गार्ड ने मेन गेट को बंद कर दिया था। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने गेट को जोर-जोर से हिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद गेट खोला गया। इससे पहले सभी आप कार्यकर्ता जीटी रोड स्थित देवी लाल पार्क में एकत्रित हुए। यहां से पैदल रोष मार्च करते हुए यमुना एन्क्लेव के गेट नंबर एक पर पहुंचे थे।

650 से अधिक पशु पकड़े
शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाने के काम को लेकर निगम कर्मचारियों ने बताया कि उनका ये अभियान पिछले ढाई माह से लगातार चल रहा है। अब तक 650 से ज्यादा पशु गोशाला में भिजवाए जा चुके हैं। पिछले दो दिन से पशु पकड़कर गोशाला भिजवाने का काम करने वाली गाड़ी खराब है। इसे ठीक करवाया जा रहा है। सोमवार से फिर से अभियान को चलाया जाएगा। वहीं अभी तक शहर में करीब 2 से ढाई हजार पशुओं के सड़कों पर घूमने का अनुमान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed