फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A youth arrested with eight grams of heroin

आठ ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
A youth arrested with eight grams of heroin
पानीपत। पुलिस ने सूचना के आधार पर जलालपुर- पत्थरगढ़ रोड मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले युवक को पकड़ा है। इसके पास से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकडे़ गए युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि उनकी टीम रविवार रात को गांव गढ़ी बेसिक के पास गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक पत्थरगढ़ से जलालपुर की ओर जा रहा है। उसके पास मादक पदार्थ हो सकता है। इसी सूचना पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम वहां पर नाकाबंदी कर युवक को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ देर बाद एक युवक यहां पर आया। वह पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान पत्थरगढ़ गांव निवासी कुर्बान पुत्र यासिन के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब में आठ ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed