{"_id":"694861c39eb66896010b45c8","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-goods-train-in-samalkha-panipat-news-c-244-1-sknl1016-149232-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समालखा में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समालखा में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की गई जान
विज्ञापन
समालखा। मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात करीब 11 बजे 50 मिनट का है। मृतक की पहचान शास्त्री कॉलोनी के रहने वाले गौरव के रूप में हुई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। वहीं, शव के शिनाख्त के लिए इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया। तब जाकर रविवार को मृतक की पहचान हो सकी।
जीआरपी चौकी इंचार्ज जसबीर ने बताया कि मृतक युवक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव मलकपुर का रहने वाला था। समालखा में जीटी रोड स्थित एक दुकान पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। परिजनों के अनुसार मृतक गौरव शनिवार देर रात में खाना खाने के बाद घर से निकला था। रात को घर पर नहीं लौटा। रविवार सुबह परिजनों ने उसकी तलाश जारी की। जीआरपी चौकी पहुंचने पर घटना का पता चल सका। आज समालखा अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद