{"_id":"6813d3a323c9c46fc20661f7","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-214-lakh-on-the-pretext-of-investment-panipat-news-c-244-1-pnp1012-136258-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निवेश का झांसा दे युवती से 2.14 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निवेश का झांसा दे युवती से 2.14 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
पानीपत। शातिर ठगों ने सनौली रोड निवासी युवती को एक कंपनी में निवेश का झांसा देकर उससे 2.14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
युवती ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल को उसके पास टेलीग्राम पर एक मैसेज आया। जैसे ही उसने मैसेज में दिए गए लिंक को खोला तो उसका नंबर एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में निवेश करने की बात चल रही थी। झांसे में आकर उसने भी निवेश करने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने उससे पहले सात हजार रुपये, इसके बाद 28,500 रुपये जमा कराये। इसके बाद अलग-अलग छह बार दो लाख 14 हजार रुपये एक खाते में जमा करा लिए। इसके बाद में उसका नंबर बंद कर दिया गया। साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।