फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A traveler going to Vaishno Devi died

Panipat News: दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा जा रहे यात्री की पानीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A traveler going to Vaishno Devi died
पानीपत। दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन में बिहार के एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनके पिता मूलचंद भी साथ में थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने से बेहोश होने की बात बताई है। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने मिलकर भीड़ से बाहर निकाला। उसे नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मूलचंद ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। वह अपने बेटे नंदकिशोर (30) के साथ दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा जाने के लिए वीरवार को उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन में भीड़ अधिक थी। जिसके चलते नंदकिशोर का दम घुटने लगा। उसने उसे अपनी गोद ले लिया।वह कुछ देर बाद ही बेसुध हो गया। पानीपत रेलवे स्टेशन पर वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे पहुंचा। उसने आरपीएफ और जीआरपी की मदद से नंदकिशोर को नीचे उतारा और जिला नागरिक अस्पताल में ले गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शुक्रवार को पिता के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

वर्जन :
उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। पुलिसबल तुरंत प्लेटफार्म पर पहुंच गया था। यात्री ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल, प्रभारी, जीआरपी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed