फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A traffic jam lasting two and a half hours occurred on the Samalkha flyover due to a damaged trailer truck being left there.

Panipat News: समालखा फ्लाईओवर पर क्षतिग्रस्त ट्राला खड़ा होने से ढाई घंटे लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
A traffic jam lasting two and a half hours occurred on the Samalkha flyover due to a damaged trailer truck being left there.
जीटी रोड पर बीचोबीच खड़ा क्षतिग्रस्त ट्राला। संवाद
जीटी रोड पर वाहनों की लगी लंबी कतारें, एंबुलेंस भी फंसीं; शहर की सड़कों पर भी बिगड़े हालात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। समालखा फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम एक ट्राला अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गया और जीटी रोड के बीचोंबीच खड़ा हो गया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान कुछ एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। बाद में हाईवे पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्राले को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी ट्राला कंडक्टर राहुल ने बताया कि वे करनाल से खाली ट्राला लेकर दिल्ली जा रहे थे। समालखा फ्लाईओवर पर पहुंचने के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस के चालक ने साइड दबा दी। इससे ट्राला चालक पप्पू सिंह का संतुलन बिगड़ गया और ट्राला क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीच खड़ा हो गया। हादसे में चालक और कंडक्टर बाल-बाल बच गए। इसके बाद चालक ट्राला छोड़कर मौके से चला गया।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर भी लगा जाम
फ्लाईओवर पर ट्राला खड़ा होने से भापरा बाईपास मोड़ के पास वाहनों की कतारें लग गईं। जाम से बचने के लिए वाहन चालक सर्विस लेन की ओर मुड़ने लगे, जिससे शहर के अंदर भी यातायात प्रभावित हुआ। नई अनाज मंडी, शहर के पुल के नीचे और हथवाला अंडरपास सहित कई जगह जाम लग गया। इससे शहरवासियों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर उठे सवाल
राहगीरों ने जाम की सूचना हाईवे पुलिस को दी। हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों और कुछ वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि समालखा थाना और चौकी पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना था कि जीटी रोड पर लंबे समय तक जाम लगा रहा और इस दौरान स्थानीय पुलिस की मौजूदगी दिखाई नहीं दी। जाम में एंबुलेंस फंसने से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई।


हाईवे पुलिस पोस्ट प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्राले को हटवाया। इसके बाद जीटी रोड पर यातायात सामान्य हो गया।
36, 37

जीटी रोड पर बीचोबीच खड़ा क्षतिग्रस्त ट्राला। संवाद

जीटी रोड पर बीचोबीच खड़ा क्षतिग्रस्त ट्राला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed